प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में दीक्षारंभ के दूसरे दिन डॉ आकांक्षा आनंद आइएएस ने सभी नवांगतुक छात्रों के साथ संवाद किया और छात्रों में सक्रिय लर्निंग के विकास को लेकर अपनी प्रस्तुति दी। डॉ आकांक्षा बिहार वेटनरी कालेज की 2016-21 बैच की छात्रा रही है। उन्होंने 2022 में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की और उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा के तहत बिहार कैडर का आवंटन किया गया। छात्रों ने उनसे प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए तैयारी को लेकर सवाल पूछे और उनके अनुभवों के बारे में जाना। इसके अतिरिक्त दूसरे सत्र में स्कूल आफ़ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट के निदेशक डॉ रामदत्त ने संचार कौशल पर अपना व्याख्यान दिया और छात्रों को कुशल संचार के गुर सिखाए। दीक्षारंभ कार्यक्रम की प्रभारी डॉ रितंभरा ने कहा कि दीक्षारंभ कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6.30 बजे योग क्लास से होती है। और तकनीकी सत्रों में देश के प्रख्यात लोगों को बुलाया जा रहा है ताकि छात्र उनसे सीधे संवाद कर प्रेरणा ले सके। दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन 21 दिनों बाद प्रदक्षिणा कार्यक्रम के साथ होगा।



