प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर फाइल फोटो प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी गांव के एक युवक की मौत बेगूसराय जिले के बछवारा सड़क दुर्घटना में होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक धीरज कुमार थाना क्षेत्र के वार्ड 4 का निवासी था। खाना बनाने का कार्य करता था। 2 दिन पूर्व खाना बनाने कार्य से बछवारा गया हुआ था। वहां से लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना में बाइक बस की टक्कर में बछवारा स सड़क एन एच सड़क पर एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार गांव के ही स्वर्गीय राम कल्याण राय के 18 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर दूसरे सवाल गांव के ही राकेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसे पुलिस ने बेगूसराय के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। मृतक के चाचा रामाशीष राय ने बताया कि मृतक तीन भाई था यह सबसे छोटा था। गांव में शब पहुंचते ही कोहराम मच गया।पिता स्वर्गीय राम कल्याण राय की पहले ही मौत हो चुकीथी। चाचा परिजन का रोते-रोते बुरा हाल।चाचा के अनुसार सवेरे बछवारा पुलिस ने परिजनों को फोन किया।फोन पर परिजन पहुंचे पोस्टमार्टम करा कर शब को सौंप दिया गया। इस घटना को लेकर पूरे गांव में कोहराम मचा है।



