प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के फुलहारा ठाकुरबारी में मंगलवार के अपराह्न में 24 घंटे से चल रहे महा अष्टयाम का समापन राम विवाह गीत के साथ संपन्न हुआ। बताते चलें कि बरसों की भांति राम विवाह के 1 दिन पूर्व ठाकुरबारी परिसर में अष्टयाम का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता है। कार्यक्रम में पुजारी टुनटुन सिंह रामवीर कुंवर प्रियांशु कुमार शशि भूषण शर्मा मुन्ना सिंह कीर्तन मंडली के कैलाश दास धीरेंद्र कुमार सिंह रवि सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। व्यास ने श्रीराम विवाह के गीत के साथ अष्टयाम का समापन हुआ। प्रसाद वितरण में काफी संख्या में महिलाएं क्रमशः आशा कुमारी मृदुला कुमारी नगीना देवी शैल देवी उपस्थित हुई।



