गया/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
एंबुलेंस और बुलेट बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी। इस हादसे में दोनों गाड़ियां धू-धूकर कर जल गयी। घटना मिलिट्री कैंप गेट संख्या 5 एम्स के पास की है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस चालक को गाड़ी से निकाला गया।
बिहार के गया जिले में एंबुलेंस और बुलेट बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी। बताया जाता है कि एंबुलेंस और बुलेट बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई जिसके बाद बाइक की टंकी फट गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस और बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी ।



