प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर ,थाना क्षेत्र के गुमला गांव में बिजली चोरी करने के मामले में विभागीय कनीये अभियंता कुणाल कुमार ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। श्री कुणाल ने बताया कि गांव के हरिशंकर सहनी ऊर्जा की चोरी कर रहे थे। दर्ज प्राथमिकी में 69120 की विभागीय टीम ने ऊर्जा चोरी करने का आरोप लगाया है।इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



