प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप ऑटो सवार एक व्यक्ति के गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया घायल की पहचान दरभंगा जिले के हायाघाट बाजार के मोहम्मद मुस्ताक की 40 वर्षीय पत्नी कुरैशा खातून के रूप में हुई है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी के ठाकुर ने बताया कि घायल का इलाज सीएचसी में जारी है। स्थिति खतरे से बाहर है।



