करगहर रोहतास/Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अंतर्गत अरुही गांव में बुधवार को बाइक सवार युवकों ने ई रिक्शा चालक को पीट कर जख्मी कर दिया और उसके सोने की लॉकेट छीन ली । घायल चालक को सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मुक्त कर दिया गया । इस संबंध में चालक ने तीन युवकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
घटना के संबंध में बालापुर निवासी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि वह सवारी उठाने के लिए ई रिक्शा से अरुहीं गांव में पहुंचा था की विपरीत दिशा से आ रहे तीन बाइक सवार युवक उसके साथ उलझ गए और स्वयं बाइक का इंडिकेटर तोड़कर मारपीट करने लगा । इस घटना में मुझे गंभीर रूप से चोटें आई । मारपीट के क्रम में उसने मेरे गले का सोने का लॉकेट नोंच लिया । जिसकी कीमत 15000 आंकी गई है । घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अगरेर की ओर भाग निकले।
थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि इस संबंध में बालापुर निवासी अभिषेक मिश्रा ने उसी गांव के सत्येंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह और भगवान सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
ई रिक्शा चालक को पीट किया घायल
Leave a Comment
Leave a Comment




