करगहर रोहतास/Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
स्थानीय बाजार में बुधवार को खरीदारी करने आई एक विधवा को दुगनी राशि का सोना देने का झांसा देकर एक लाख रुपए मूल्य के आभूषण ठगी का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में महिला ने दो अज्ञात ठगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
घटना के संबंध में थाना क्षेत्र के रुपैठा निवासी राजवंशी कुंवर ने बताया कि घरेलू सामान खरीदने के लिए वह बाजार में दुर्गा मंडप में बैठी थी । इस बीच वहां दो व्यक्ति आए और अपने आप को तांत्रिक बताते हुए कहा कि माताजी आपके कान में पहने यह कर्णफूल जन धन की क्षति कर रहा है। इसका मैं 75000 हजार रुपए कीमत दूंगा । इस बात को सुनकर मैं लालच में आ गई और धीरे-धीरे उन लोगों ने कान का कर्ण फूल, पांच जिउतिया , चांदी के दो सिक्के और 6000 हजार रुपए नगद ले लिया तथा पैसा लाने का झांसा देकर वे फरार हो गए ।
थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित महिला ने जो अज्ञात ठगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




