कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
28 जून को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है।चेयरमैन,उपचेयरमैन और वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान के माध्यम से अपने वोट के समीकरण को जोड़-तोड़ करने में लगे हैं.हालांकि,इस बार के चुनाव में चेयरमैन पद के लिए कोई खास चर्चित चेहरा सामने नहीं आया है।इसके कारण शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर मतदाताओं के बीच चेयरमैन पद की अपेक्षा उपचेयरमैन पद के प्रत्याशियों की चर्चा अधिक हो रही है।क्योंकि,इस नगर निकाय चुनाव में उपचेयरमैन का पद सामान्य महिला होने से नगर पंचायत की पूर्व मुख्य पार्षद स्नेहा कुमारी भी उपचेयरमैन पद के लिए चुनावी मैदान में उतरी हुई है।इसके अलावे पूर्व उपचेयरमैन विभा देवी और रूबी देवी भी इस मैदान में अपनी भाग्य आजमा रही हैं।इसे लेकर उपचेयरमैन का पद इस चुनाव में काफी दिलचस्प सिद्ध हो रहा है।इधर,नगर पंचायत के कुल 16 वार्ड के मतदाताओं ने भी मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद और संबंधित वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि खंगालने में जुट गये हैं.उन्हें ऐसा लगता है कि कहीं लोक-लुभावन वादों में आकर किसी गलत प्रतिनिधि का चयन न हो जाए।



