प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के कार्यालय चारदीवारी के आगे प्रखंड के नल जल चलाने वाले प्रखंड क्षेत्र के अनुरक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में आमरन अनशन पर बैठे । अनशन पर बैठने वाले लदौड़ा के राजेश्वर सिंह थे। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने अपने कार्यालय परिसर को तालाबंदी कर ली। इसको लेकर अनुरक्षको में काफी आक्रोश पनप गया उन सबों का कहना था कि हमने अनशन की सूचना पूर्व में ही सभी पदाधिकारी को दे दी थी। अंशन के समय समस्तीपुर नगर निगम के उपमहापौर रामबालक पासवान भी पहुंचे उन्होंने इन सबों की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि अभिलंब उनकी मांगों को अधिकारी पूरा करें मैं अंशन का समर्थन करता हूं। शाम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष चौरसिया ने अनशनकारियों की मांग को मानते हुए कहा कि इस महीने के अंदर आप सबों के बकाया खाता आपके खाते में पहुंच जाएंगे। आश्वासन के बाद अनशन टूटा।



