प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के दो जगहों पर सड़क दुघर्टना में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गया गोपालपुर चौक के समीप बाइक की ठोकर लगने से एक महिला गंभीर रूप घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया घायल की पहचान गोपालपुर गांव के महेंद्र ठाकुर की पत्नी 70 वर्षीय सबरी देवी के रूप में हुई है इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने बताया कि महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है वहीं दूसरी ओर मिर्जापुर गांव के हीरो एजेंसी के समीप रविवार की रात एक अज्ञात बाइक की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है युवक की पहचान थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर छतौना गांव के सुरेश ठाकुर के पुत्र 40 वर्षीय धनंजय कुमार उर्फ चूंनचुन के रूप में हुई । इस संबंध थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि घायल युवक के परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी वही बाइक चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।



