प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के करुआ इंटर कॉलेज प्रांगण में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने एनडीए कार्यकर्ता की बैठक में अपने संबोधन में कहा कि आप सभी एक कर्तव्य निष्ठ पार्टी के वफादार कार्यकर्ता है प्रधानमंत्री जी की चुनाव से पूर्व पहली सभा मिथिलांचल में आयोजित होने वाली है उसमें अधिक से अधिक संख्या में जाने का आह्वान किया। आगे उन्होंने कहा कि उक्त सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिथिलांचल को बहुत बड़ी-बड़ी सौगात देंगे उदाहरण स्वरूप कोसी में डैम का निर्माण आदि शामिल है। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने की वही संबोधन विजय शंकर ठाकुर ओमप्रकाश कुशवाहा ने मिलकर किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष क्रमशः अरुण सहनी अभिजीत कुमार भाजपा के किसान नेता कृष्ण गोपाल शर्मा आदि नेवी संकल्प लिया हम लोग अपने-अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सभा में ले जाएंगे। कार्यकर्ताओं की जाने की व्यवस्था पंचायत स्तर पर की गई है। श्री हजारी ने करुआ इंटर कॉलेज प्रांगण में एक सभागार अपने कोष से बनवाने की घोषणा की तालिया की गड़गड़ाहट से सभा गूंज उठी। उन्होंने कहा कि कल्याणपुर विधानसभा के मध्य में यह कॉलेज पड़ता है पहले कार्यकर्ता हम लोगों को सम्मानित करते थे अब हम कार्यकर्ताओं को सम्मानित बहुत जल्द करने वाले हैं। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष ने किया।



