नाम वापसी की अंतिम तिथि तक किसी अन्य ने नहीं किया दावा!
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर (कल्याणपुर)। सब्जी उत्पादक सहयोग समिति के प्रखंड अध्यक्ष पद पर हिमांशु शेखर निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि नाम वापसी की अंतिम तिथि तक उनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।हिमांशु शेखर के साथ उपाध्यक्ष पद पर बिंदु कुमारी और सदस्य पद पर वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सोनी सिंह, अजय प्रसाद, राजेश कुमार, मिंटू कुमार, रिंकू कुमारी, विजय कुमार ने भी नामांकन किया था। अब सभी निर्विरोध निर्वाचित माने जा रहे हैं।नामांकन के अंतिम दिन प्रखंड पंचायती राज प्रकोष्ठ में सहायक निर्वाचीपदाधिकारी संतोष चौरसिया की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सब्जी उत्पादक किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।हिमांशु शेखर के समर्थन में जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह, युवा अध्यक्ष एवं मुखिया सामंत कुमार, महासचिव दीप्ति सिंह, मोहम्मद तबरेज, भाजपा नेता सुधीर शर्मा, गोविंदपुर-खजूरी पैक्स अध्यक्ष रामबली महतो, पप्पू कुमार सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, चंदेश्वर महतो, प्रभात कुमार, बलराम सिंह उर्फ मंटुन, राजेश राय, विलकुल दास, विनोद राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सोमनाहा मुकेश राय सहित कई गणमान्य लोग एवं किसान उपस्थित थे।समर्थकों ने माला व चादर पहनाकर नव-निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया और आशा जताई कि हिमांशु शेखर के नेतृत्व में समिति और मजबूत होगी।ज्ञात हो कि चुनाव की तिथि 24 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन सभी पदों पर प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित हो जाने के कारण अब मतदान की आवश्यकता नहीं रह गई।



