प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत सेंट्रल बैंक के बीरसिंहपुर शाखा के प्रबन्धक सुमन कुमार, प्रधान खजांची मनोज कुमार झा एवं दफ्तरी पार्वती देवी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रबन्धक समेत सभी को माला, पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह का आयोजन बैंक के ग्राहकों के द्वारा किया गया।सम्मान समारोह के बाद भावुक होते हुए प्रबंधक सुमन कुमार ने बताया कि मैं यहाँ 13 अप्रेल 2023 को शाखा प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। मुझे यहाँ के लोग बहुत ही सहायक प्रविर्ती के मिले जिससे मैंने अपने शाखा के व्यवसाय को अधिक से अधिक बढाया तथा बैंक में रिकवरी में भी अच्छी खासी रकम ग्राहकों से जमा कराया गया। मैंने यहाँ पर ग्राहकों की कठिनाई को अविलंब दूर करने का प्रयास किया।ग्राहक शिवशंकर ठाकुर ने बताया कि प्रबंधक सुमन कुमार बहुत ही सौम्य स्वभाव के थे और ग्राहकों के खाता खोलने से लेकर ऋण देने में बहुत ही ईमानदारी पूर्वक इनके द्वारा कार्य किया गया। इस अवसर पर सम्मान करने वालो में बैंक के सहायक प्रबंधक सरोज भारती, कर्मचारी अनीला कुमारी, अभिषेक कुमार, सहायक मनोज कुमार, ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मुस्कान कुमारी, आलोक कुमार, पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार साह, ग्राहक प्रभात कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार,इत्यादि मौजूद थे।



