प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
44 छात्राओं की विदाई 44 का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कल्याणपुर टाइप वन के प्रांगण में शुक्रवार को सम्मान से विदाई समारोह का आयोजन प्रधानाध्यापक सहसंचालक राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार यादव किस रत्न सीताराम शर्मा शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह कस्तूरबा गांधी छात्रावास की वार्डन रेखा कुमारी लेखपाल जय कुमारी राजकीय उच्च प्राथमिक मध्य विद्यालय कल्याणपुर प्रखंड के शिक्षक सुरेंद्र ठाकुर धीरज कुमार व पंकज कुमार आदि समारोह मौजूद थे। इस संबंध में प्रधानाध्यापक श्री महतो ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रावास की 44 छात्राएं आठवीं वर्ग से उत्तीर्ण होकर अन्य कस्तूरबा गांधी छात्रावास में नामांकन के लिए जा रहे हैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

वार्डन रेखा ने कहा कि विदाई वाली छात्राओं में अंशु कुमारी नंदनी कुमारी आंचल कुमारी रिया कुमारी छवि कुमारी रिया राज काजल कुमारी प्रतिज्ञा कुमारी आदि 3 वर्षों से छात्रावास में अनुशासित रहकर उच्चतम अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण होकर आगे अध्ययन के लिए जा रही हैं। नामांकित होने वाले 44 छात्राओं छठे वर्ग के का नामांकन किया गया। जिसमें मुस्कान कुमारी मुनिया देवी अनुष्का कुमारी साक्षी सावन कुमारी अनुभूति गुड़िया कुमारी अनिता कुमारी अंजली कुमारी रिचा कुमारी शिवानी कुमारीआदि का नामकित किया गया है जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने देते हुए बताया कि छात्राओं द्वारा छात्रावास प्रांगण में बनाई गई रंगोली चित्रांकन काफी सराहनीय रही।



