प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर/समस्तीपुर : होली के दिन दो बाईक की टक्कर में समस्तीपुर पूसा मुख्य सड़क के मधुरापुर टारा चौक के करुआ सीमान के समीप आमने-सामने की बाइक की टक्कर में दोनों बाइक से तीन घायल हुए। एक बाइक पर एक दूसरे बाइक पर दो बैठे थे। कल्याणपुर पुलिस ने जख्मी का इलाज सामुदायिक अस्पताल में कराया , जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए दो को सदर अस्पताल भेजा गया। एक को हल्की-फुलकी चोट थी वह सामुदायिक अस्पताल से चुपके से भाग गया। दो घायलों में कीमत सदर अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई जिसकी पहचान चकमहेसी थाना क्षेत्र के कुढवा पंचायत के वार्ड संख्या आठ के किशोरी दास के पुत्र 32 वर्षीय छोटे कुमार के रूप में की गई। समस्तीपुर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शब सौंप दिया। दूसरे जख्मी कुढवा गांव के मोहम्मद सखावत के पुत्र 19 वर्षीय मोहम्मद कमरे का इलाज जारी । स्थानीय पुलिस अग्रतर करवाई मैं जुट गई।



