प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने थाने पर लगी ट्रक के चावल की जांच में 325 बोड़ा चावल पाया गया। पदाधिकारी ने खजूरी के संजय साह खाद्यान्न की खरीद करने वाले के गोदाम की जांच की गई। बता दें कि शुक्रवार की शाम थाने की पुलिस गश्ती गाड़ी में गांव में गोदाम के समीप चावल की लोडिंग की जा रही थी पुलिस को देखते ही ट्रक का चालक फरार हो गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने ट्रक पर लदी चावल को थाना लाइ। अंचल अधिकारी की सूचना पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार ने चावल कीकालाबाजारी को लेकर जांच प्रारंभ किया जांच क्रम में ट्रक पर पाए गए 325 की चावल प्लास्टिक बैग में पाई गई जिसमें कहीं नहीं एसएफसी एफसीआई की पहचान मिली वहीं दूसरी ओर चावल के बोड़े को खोलकर देखने से भी मध्यान भोजन का चावल नहीं पाया गया। आगे आपूर्ति पदाधिकारी ने चावल गेहूं मकई आदि की खरीद बिक्री करने वाले संजय शाह की खाद्यान्न दुकान पर गए। जहां मक्का गेहूं चावल केड़ाव बोडे में बंद पाए गए। पूरी गोदाम में कहीं भी जन वितरण के सील बोड़े आदि नहीं पाया जाए। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि पूरी जांच प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार को भेजा गया है। जैसा निर्देश मिलेगा वैसी कार्रवाई की जाएगी। वैसे प्रथम दृष्टया में किसी प्रकार की कालाबाजारी की सबूत नहीं मिली है।



