प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
नाटक के माध्यम से नौकरी का झांसा देकर भोले भाले लोगों को ठगने वाले दलालों से सावधन किया गया**नशाखुरानी गिरोहों से यात्रियों को सावधान किया गया*समस्तीपुर :-पूर्व मध्य रेल द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान रविवार को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर अरुण कुमार द्वारा निर्देशित *”सतर्कता” हमारी साझा जिम्मेदारी*! पर आधारित नुक्कड़ नाटक “रहे सदा सतर्क” का मंचन किया गया।ज्ञात हो कि विगत 27 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक पूर्व मध्य रेल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सतर्कता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया।वही पिछले दिनों इस नाटक का मंचन हाजीपुर एवं दानापुर रेलवे स्टेशन पर भी किया गया था। इस दौरान हाजीपुर में महाप्रबंधक महोदय के साथ बड़ी संख्या में मुख्यालय के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।नाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार से नौकरी का झांसा देकर रेलवे में नौकरी के नाम पर पैसा ठगने वाले दलाल भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाते है।वही नाटक के दूसरे भाग में ट्रेनो में खाने पीने के सामान लाइसेंसी वेंडर से लेना क्यों जरूरी है, यह दिखाया गया।कैसे बिना लाइसेंस वाले बाहरी वेंडर यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर तय रेट से ज्यादा कीमत पर निम्न गुणवत्ता वाले सामान पकड़ा देते है।वहीं नाटिका में प्रीमियम ट्रेनों से कीमती नल और सावर जैसे चीजों को चुराने वाले लोगों पर रेल पुलिस की कार्रवाई को भी दिखाया गया।साथ में कलाकारों ने दलालों के माध्यम से टिकट खरीदने वाले यात्रियों की फजीहत को भी दिखाया गया।नाटक में अभिनय करने वाले कलाकारों में उदय कुमार, अरुण कुमार, शिव कुमार पासवान, रंजन कुमार सिंह, संतोष शर्मा, राजेश कुमार, संतोष कुमार पाण्डेय, अभय सौरभ, राकेश कुमार, गोपाल चंद्र वर्मा, चंदन कुमार शर्मा आदि शामिल थे।ढोलक पर विजय कुमार की थाप ने समा बांधे रखा।इस अवसर पर विजलेंस इंस्पैक्टर भारत भूषण, स्टेशन प्रबंधक समस्तीपुर के साथ बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।



