प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
लड़ाई बदलाव और बुलडोजर के बीच
पूसा कल्याणपुर:-भाकपा(माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव और प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मण यादव नें आज कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में धुंआधार चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी रंजीत राम को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।
दीपंकर भट्टाचार्य ने मोहम्मदपुर कोआरी, श्रीरामपुर बथुआ कॉलोनी, पूसा रोड बाजार, बिरौली चौक, टारा चौक और कल्याणपुर चौक पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) प्रत्याशी रंजीत राम के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।उन्होंने कहा कि पूरा बिहार बदलाव चाह रहा है और उसे रोकने के लिए भाजपा बुलडोजर लेकर आ रही है।बिहार विधानसभा चुनाव की यह लड़ाई बदलाव और बुलडोजर के बीच है।उन्हीने कहा कि इंडिया गठबंधन का घोषणापत्र जनता की आकांक्षाओं का दस्तावेज है। पिछले सालभर तक हमनें पुरे बिहार में लोगों के बीच जाकर उनके मुद्दों व सवालों पर बात की और ‘हक दो, वादा निभाओ’ अभियान चलाया।लोगों ने कहा कि बिहार को बदलने के लिए सरकार को बदलना होगा इसलिए इस बार ‘ रोको पलायन, कर्ज की मार – बदलो सरकार बदलो बिहार’ का नारा जन-जन का नारा बन गया है।उन्होंने कहा कि बिहार के बदलाव की लहर को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने एसआईआर की साजिश रची तो ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा बना. हमें जन-जन के बीच जाकर एक-एक वोट को बदलाव के पक्ष में डालना है।उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितना भी नफरत फैलाने की कोशिश करे बिहार महाराष्ट्र नहीँ, झारखंड की राह पर चलेगा। बिहार की हर सीट पर इंडिया की जीत होगी, तेजस्वी की सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग के एसआईआर के खिलाफ कई जीतें हासिल की, एक पहले से भी बड़ा आठ पार्टियों का गठबंधन बनाया और अपना संकल्प पत्र जारी किया। हमारे संकल्प में भूमिहीनों के लोए जमीन, महिलाओं को 2500 रूपये प्रतिमाह की सहायता और महिलाओं को माइक्रो फाइनेंस कर्ज के उत्पीड़न से मुक्त कराने का भी प्रण शामिल है।कहा कि नीतीश कुमार के पास अडानी को 1 रूपये में 1050 एकड़ जमीन देने के लिए है, लेकिन गरीबों को घर बनाने के लिए देने को नही।डालमियानगर उद्योग समूह और अशोक पेपर मिल बंद है लेकिन हवाई जहाज बनाने का कारजाना लगाने की हवा-हवाई घोषणा की जा रही है।उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से कुंडली मार कर बैठी मोदी-नीतीश की डबल इंजन जमीन चोर, आरक्षण चोर, वोट चोर सरकार को बिहार की सत्ता की सत्ता से बाहर करने और सबके लिए न्याय, सम्मान और बराबरी की गारंटी करने के लिए इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील की।
भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव नें कहा कि नीतीश-भाजपा की सरकार झूठ, लूट और फुट की सरकार है।उनके 20 वर्षों का सुशासन में लोग पलायन को मजबूर हैं, पुल गिर रहे हैं और लोगों के बीच नफरत फैलाई जा रही है।महिलाओं को 10 हजार रूपये देकर वोट के लिए घूसखोरी और एसआईआर के बहाने वोट की डकैती की जा रही है।डॉ. लक्ष्मण यादव ने कहा कि आज देश का संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण खतरे में है।शिक्षा व्यवस्था चौपट है।सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं। इन सबको बचाना है तो इंडिया को जिताना होगा।भाकपा(माले) प्रत्याशी रंजीत राम नें बेरोजगारी और पलायन का जिक्र करते हुए इंडिया गठबंधन का संकल्प है कि हर परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी, उन्होंने तीन तारोंवाले झंडा पर बटन दबाकर इंडिया गठबंधन की तेजस्वी सरकार बनाने की अपील की।पूसा प्रखंड में जनसभाओं की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय एवं संचालन भाकपा(माले) प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। जनसभाओं में राजद नेता आफताब आलम, वीआईपी नेता अजित कुमार, आइआइपी के जिलाध्यक्ष राजीव दास, दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, मुजफ्फरपुर जिला सचिव कृष्णमोहन, किसान जितेंद्र यादव, मनोज राय, दिनेश ठाकुर, शिवराम ठाकुर, शत्रुघ्न सहनी, प्रसनजीत, कुमार रौशन कुमार आदि समेत इंडिया गठबंधन के दर्जनों नेता मौजूद रहे।



