खुसरूपुर/पटना/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
खुसरूपुर एक ही रात्रि में यूं तो तीन जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक टेंट हाउस से लाखों के समान को चोरी कर लिया है। यह घटना मीर नगर पंचरुखिया गांव के पास की है जहा अरोड़ा इंटरनेशनल स्कूल के ठीक सामने पिंटू टेंट और डीजे साउंड के बंद पड़े गोदाम से लाखों का सामान साउंड मशीन की चोरी कर लिया गया है। पीड़ित पास के ही गांव में निवास करते है। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर इस बात की जानकारी टेंट हाउस मालिक को मिली थी। इसको लेकर खुसरूपुर थाने में एक लिखित अवरदान दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया एवम आवश्यक कार्रवाई करने की बाते कही। सोचने बाली बात है कि एक रात में पंचरुखिया गांव बारी बारी से अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर और गोदाम को निशाना बनाया है। जबकि खुसरूपुर प्रखंड के तीसरी जगहों से भी चोरी घटना प्रकाश में आई है। सवाल यह है कि खुसरूपुर पुलिस के तबतोड़ गस्ती के बाबजूद दो घर और एक गोदाम चोरी की घटना को अंजाम दिया गया ऐसे में पुलिस पर सवाल जरूर खड़ा हो रही है। टेंट हाउस मालिक पिंटू कुमार बतौर वार्ड सदस्य भी है। बताया गया है कि चोर पिछले ईट से घेरे दरवाजे को तोड़कर गोदाम में प्रवेश कर इस घटना को अंजाम दिया है। पिंटू छोटी नबादा गांव निवासी रामाशीष रजक का बेटा है जो टेंट और डीजे का काम करता है। अरोड़ा इंटरनेशनल स्कूल के ठीक सामने अपना गोदाम एक मकान में बना रखी है। चोरी हुए समान में क्रमश 500 वाट का दो मशीन, 250 वाट का चार मशीन एवम गोदरेज में रखा 35 000 हजार रुपए की चोरी किया गया है।



