पटना/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
खुसरूपुर प्रखंड अंतर्गत सुकरवेगचक पंचायत के पंचरुखिया गांव में चोरी की एक बड़ी घटना प्रकाश में आई है। बताया गया है कि बीते रात्रि गांव निवासी टुनटुन कुमार पिता पन्ना लाल के बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सुबह सवेरे एक ग्रामीण की नजर पड़ी तब जाकर यह घटना प्रकाश में आई। इसकी सूचना पास में एक झोपड़ी में निवास कर रहे बुजुर्ग पन्ना लाल को दिया गया। चोरी की घटना गांव में फैलते ही ग्रामीण इकठ्ठा हो गए थे। फौरन इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया गया। थाने से पुलिस ने आकर इस घटना को सत्यापित किया एवम छानबीन में लग चुकी है।

इसको पीड़ित पक्ष की ओर से खुसरूपुर थाना में चोरी हो जाने को लेकर एक लिखित आवेदन अज्ञात चोरों के खिलाफ में दिया गया है। जानकारी मिली है कि चोरी के इस घटना में पांच लाख इक्कीस हजार रुपया कैश, सोने की मंतिका, कई जोड़ा कान की बाली, मंगल सूत्र, बजरंग और दुर्गा लॉकेट,एवम कई जोड़ो में रखे चांदी का पायल चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। गौरतलब हो कि अज्ञात चोरों ने उस गली के कई मकान के बाहरी दरवाजे को लॉक कर इस बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है

जानकारी मिली है टुनटुन कुमार अपने परिवार के साथ फतुहा में एक किराए के मकान में रहते है। वे चार चक्का वाहन चलाते है। खुसरूपुर पंचरुखीय स्थित मकान बंद पड़ा था। चोर ने इसी का फायदा उठाकर इस घटना को बखूबी अंजाम दिया है। टुनटुन के पिता पन्ना लाल खुसरूपुर में ही निवास करते है। बताया गया है। चोरों द्वारा पन्ना लाल के पेंशन में मिले दस हजार रुपया भी उड़ा लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस घटना की तहकीकात में जुट चुकी है। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में कैश और जेवरात सहित तकरीबन दस लाख रुपए से उपर की चोरी किया गया है।



