प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की की गई समीक्षा
सासाराम रोहतास/Etv News 24
जिला पदाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्र द्वारा राजपुर एवं काराकाट प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गयी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अंचल के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन, ई-मापी, भूमि अभिलेखों के अद्यतन, ऑनलाइन आवेदन निष्पादन तथा निवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारी एवं राजस्व पदाधिकारी के स्तर पर लंबित आवेदनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं ई-मापी जैसे राजस्व मामलों में अनावश्यक विलंब से आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने राजपुर अंचल के मामलों निष्पादन पर संतोष जाहिर किया, जबकि काराकाट अंचल में मामलों के निष्पादन की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए दो दिन के भीतर निष्पादन का निर्देश दिया। इसे लेकर शनिवार को बैठक भी आयोजित की जाएगी….




