तिलौथू रोहतास/ Etv News 24/संवाददाता- हैदर अली
तिलौथू बाज़ार स्थित जगदेव चौक के निकट एक्सिस बैंक के पास एक वृद्ध महिला को झांसा देकर दो बदमाशों ने उनके तमाम सोने के आभूषण उतरवा लिए और लेकर मौके से फरार हो गए। इस घटना से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बदमाश महिला को झांसे में लेकर उसके आभूषण उतरवाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के संबंध में पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि बरतनी कुंवर (उम्र लगभग 68 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय राजाराम सिंह, ग्राम बाबूगंज किसी काम से बाजार आई थीं। तभी दो युवक महिला के आसपास मंडराने लगे और कहने लगे कि आजकल जमाना खराब है, दिनदहाड़े सोने के आभूषण लूटे जा रहे हैं।इसके बाद उन्होंने झूठ सच मन गढ़त बातों में उलझा कर कहा कि “माताजी, आप अपने आभूषण उतारकर इस झोले में रख लें।” ज़माना खराब है इतना जेवर आप ने पहन रखा है कोई छीन लेगा।बातों में फंसाकर दोनों युवक महिला को एक्सिस एटीएम के नजदीक,यानी थोड़ा सन्नाटे में किनारे ले गए। वहां महिला से उनके सभी गहने उतरवाकर झोले में रखवा दिए। फिर चालाकी से झोला में से सारा ज़ेवर निकाल लिए और महिला को हाथ में झोला और कुछ पैसा भी थमा दिया। और मौके से फरार हो गए। इस घटना के संबंध में पीड़ित महिला या उनके परिजनों द्वारा थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।फिर भी वायरल वीडियो को देख कर पुलिस ने घटना की जानकारी होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।आम लोगों से भी अपील की गई है कि वीडियो को साझा कर आरोपियों की पहचान में मदद करें।




