कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
नगर पंचायत के वार्ड छह स्थित आश्रय स्थल में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।नगर प्रशासन के द्वारा प्रचार-प्रसार नहीं होने से शिविर में पहुंचे महज 85 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी गयी।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि नगर विकास व आवास विभाग के निर्देश के आलोक में आयोजित शिविर में विशेषकर नगर क्षेत्र के समूह की महिलाएं,सफाई कर्मचारी और आश्रय विहीनों को शामिल किया गया।आरबीएसके चिकित्सक डॉ अजीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंची मेडिकल टीम ने ऐसे 85 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी।मौके पर नगर मिशन प्रबंधक अभिनव कुमार,कमिटी आर्गनाइजर अशोक कुमार,आश्रय स्थल प्रबंधक मीरा कुमारी,केयर टेकर मंजू कुमारी,एएनएम सुनिता कुमारी, मनोज कुमार सहित अन्य कई उपस्थित थे।



