प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अजना पंचायत अंतर्गत मंजिल मुबारक आशुतोष महादेव के प्रांगण में गुरुवार से चार दिवसीय महायज्ञ की प्रारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ की गई। शोभायात्रा में 1100 श्रद्धालुओं ने बाजे गाजै के साथ जय श्री राम हर हर महादेव का नारा लगाते हुए कई गांव का भ्रमण करते हुए महायज्ञ स्थल पहुंचे। कलश यात्रा में भाग लेने वाली कन्याओं को खीर का प्रसाद खिलाया गया। महायज्ञ के आयोजन कर्ता समस्त ग्रामवासी के अलावा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले डोमी साह बुद्धू राम मनोज साह मिंटू सिंह पैक्स अध्यक्ष हिमांशु शेखर महात्मा जगदेव राय सुरेश साह पंचायत समिति सदस्य राजा कुमार डॉ राजकुमारआदि। शुरुआत में 24 घंटे की महाअष्टयाम शिव विवाह, राम विवाह, आशुतोष महादेव की स्थापना दिवस चार दिवसीय महायज्ञ में होगी। कल शोभा यात्रा में रागिनी कुमारी मनतोरनी कुमारी आशा कुमारी अनुराधा कुमारी ममता देवी साह सैकड़ो की संख्या में कल शोभा यात्रा में श्रद्धालु मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे। पूरा क्षेत्र भक्ति में हो गया।



