प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाने क्षेत्र के चक्रूरूम मनियारपुर गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मारपीट के मामले में कोर्ट के निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंटी कों गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान चक्रुरूम मनियारपुर गांव के रामदेव पासवान के पुत्र प्रमोद पासवान को गिरफ्तार किया ।इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर चकमहेसी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव में छापेमारी कर इश्तिहार वारंटी महेश सहनी के पुत्र राजा सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। जानकारी थाना अध्यक्ष ने दी।



