प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के कल्याणपुर स्टेट बैंक के समीप सड़क किनारे जा रहे सफाई कर्मी को अज्ञात बाइक सवारने पीछे से ठोकर मार दिया।जिसे घायल स्थिति में इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया घायल की पहचान कल्याणपुर गांव के 50 वर्षीय रणजीत राम के रूप में हुई है इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने बताया कि गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।



