प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर आम आदमी पार्टी प्रखंड अध्यक्ष कार्यालय में अहम मुद्दों को लेकर प्रखंड स्तरीय सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर उमाकांत ने की। संचालन गंगाराम महतो ने किया। बैठक में प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी समिति का गठन पार्टी संगठन की मजबूती। आगामी विधानसभा के चुनाव में बिहार के 243 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के लड़ने पर पार्टी के बेगूसराय से आए पर्यवेक्षक डॉक्टर मीरा कुमारी समस्तीपुर के आलोक कुमार सिंह मनजीत कुमार ने संबोधन किया। काफी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। बैठक में महादल्लिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलांबर बैठक जावेद अख्तर मोहम्मद इम्तियाज डॉ रविंद्र कुमार आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष ने किया।



