प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर के कई उपकरण विद्युत शार्ट सर्किट को लेकर जल गए। इसको लेकर समर सेबल से मिलने वाली रोगियों को पानी बंद हो गई है। कंप्यूटर सीसीटीवी फुटेज पंखा जल गए । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद हैदर ने बताया कि शनिवार को जले उपकरण को ले अस्पताल में पानी की समस्या के अलावा रोशनी की समस्या मरीजों को टोकन देने की व्यवस्था सभी बाधित हो गई। आगे उन्होंने बताया कि भवन जर्जर रहने के कारण बिजली की शार्ट सर्किट मैं आग लगी । जर्जर भवन को लेकर कई बार विभागीय पदाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया गया। विद्युत व्यवस्था सुचारू को लेकर दो दिनों से बाहर से मिस्त्री व्यवस्था सुचारू में लगे हैं । मरीजों का आना-जाना जारी है गर्मी को लेकर ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है आग लगने की सूचना विभागीय बरिये पदाधिकारी को दी गई । इसको लेकर अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई ।



