प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में हुई मारपीट की घटना व सड़क दुर्घटना में ज़ख्मियों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज कराया गया जहां चिकित्सक ने सात की स्थिति गंभीर देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। ज़ख्मियों की पहचान सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय अज्ञात के रूप में हुई , वहीं दूसरी ओर चकमेहसी गांव के 20 वर्षीय मोहम्मद इजहार 60 वर्षीय मुमताज बेगम फुलहारा गांव के मुन्नी देवी सरवन झा श्री रानी देवी, को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य जख्मी में गांव के ही शैलेंद्र झा इंद्रासन झा आकाश कुमार शंकर झा सुरेंद्र साह कलौजर गांव के गौतम कुमार भुट्टा चौक के मोहम्मद तनवीर शामिल है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोहम्मद हैदर ने दी।



