गया बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
गया में खैनी देने से इंकार करने पर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसंडा बाला मोहल्ले की है। मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी घाट निवासी राजू सिंह उर्फ टेनी के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी पहचान डब्ल्यू मिस्त्री उर्फ पगला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी मकान मालिक डब्ल्यू मिस्त्री ने अपने किराएदार राजू सिंह से खैनी मांगी थी लेकिन किराएदार ने खैनी देने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने पत्थर से कूच उसकी हत्या कर दी। आंगन में रखे पत्थर से उसके सिर पर जोरदार हमला कर दिया।जिससे घटनास्थल पर ही राजू सिंह की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने घटना के महज आधे घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



