पटना बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
पटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के एनएच 30 पर डंफर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल डाला है। इस घटना के बाद आस-पास के लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। इसके साथ ही घटनास्थल पर जमकर हंगामा कर रहे हैं। घटना की सुचना नजदीकी थाना दे दी गई है। एक तेज रफ़्तार डंफर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल डाला है। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाने की कोशिश जारी है। फिलहाल इस घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।वही पुलिस मौके पर पहुंच लोगों शांत कराने लगी है।



