करगहर रोहतास/Etv News 24/ संवाददाता मैनुद्दीन
स्थानीय थाना मे सोमवार को नए थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने पदभार ग्रहण किया । थाना में पद स्थापित एस आई और अन्य पुलिस पदाधिकारियों से मुलाकात की । सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया । सीसीटीवी कैमरे के आगे अवांछित पेड़ पौधों को हटाने का उन्होंने निर्देश दिया ।उन्होंने महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारीयों से विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया । उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था स्थापित करना उनकी महत्वपूर्ण प्राथमिकता होगी ।




