कोचस/रोहतास/ रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
परसथुआं थाना क्षेत्र के सेलास गांव में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर महिला के साथ मारपीट करने के मामले में नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.थानाध्यक्ष रामचन्द्र चौपाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में वासुदेव शर्मा के पुत्र अभय शर्मा और श्रीभगवान शर्मा शामिल हैं. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध शुक्रवार को सेलास गांव निवासी गोविंद शर्मा की पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.



