कोचस /रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
प्रखंड के बलथरी और रेड़ियां पैक्स में शुक्रवार को हुए चुनाव के तुरंत बाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य शुरू हुआ।अधिकारिक तौर पर शुक्रवार के देर रात ही अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम घोषित कर दिये गये.बलथरी पैक्स में सुरेंद्र कुमार राम को 808 मत और उनके निकट प्रतिद्वंद्वी कुमार श्रीकांत को 728 मत प्राप्त हुआ.इसमें सुरेंद्र कुमार राम को निर्वाचित घोषित किया गया।वहीं,रेड़ियां पैक्स में सुनील सिंह को 693 मत मिले,जबकि रामाश्रय सिंह को 678 मतों पर संतोष करना पड़ा.इस तरह सुनील सिंह ने अपने निकट प्रतिद्वंद्वी रामाश्रय सिंह को मात्र 15 मतों से पराजित कर रेड़ियां पैक्स में अपनी जीत दर्ज किया.जीत के बाद निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चन्द्रभूषण गुप्ता ने दोनों निर्वाचित अध्यक्षों को प्रमाणपत्र दिया।



