बांका/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
बांका जिले के सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर जिलेबीया मोड़ के निकट एक कावरिया वाहन के पलटने से लगभग एक दर्जन कांवरिया घायल हो गए। सभी कांवरिया समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के निवासी थे। इस घटना की वजह यह बताई जा रही है कि देवघर से पूजा करके लौटते समय चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को बेलहर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार डॉक्टर राय बहादुर द्वारा किया गया। इस बीच छह घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए बांका रेफर किया गया है, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।



