सासाराम/रोहतास/Etv News 24
सासाराम। रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल के कच्छवाँ क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि राशन डीलर द्वारा सरकार के तय मानकों की अनदेखी करते हुए प्रति लाभार्थी 5 किलो के बजाय केवल 4 किलो अनाज दिया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से जारी है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। जब उपभोक्ता कम राशन मिलने पर सवाल उठाते हैं, तो डीलर टालमटोल कर उन्हें चुप कराने की कोशिश करता है। मार्च का राशन नहीं मिला, अप्रैल में भी किया इनकार कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि वे मार्च में राशन नहीं ले पाए थे। अप्रैल में जब वे अपना बकाया राशन लेने पहुंचे, तो डीलर ने यह कहकर मना कर दिया कि “मार्च का राशन खत्म हो गया है।” इस बात को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। गरीबों के हक पर असर ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह की मनमानी से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के हक में कटौती हो रही है, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। एसडीएम से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने बिक्रमगंज के वर्तमान एसडीएम प्रभात कुमार से मामले में हस्तक्षेप कर दोषी राशन डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और लोगों को कब तक न्याय मिल पाता है।



