सासाराम/रोहतास/Etv News 24
सासाराम: बच्ची के गले से लॉकेट छीनकर फरार होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस संबंध में सासाराम नगर थाना कांड संख्या 51/26, दिनांक 22 जनवरी 2026 के तहत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महद्दीगंज निवासी सत्यम कुमार (27 वर्ष), पिता सन्नी कुमार सिंह उर्फ बीरेंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसे एसपी जैन कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चौखंडी बाजार स्थित स्वर्ण दुकान “पायल घर” से घटना में छीना गया लॉकेट बरामद किया गया। साथ ही चोरी का सामान खरीदने के आरोप में दुकान संचालक जाफर आलम (32 वर्ष), पिता मोहम्मद सदरूल आलम, निवासी पठान टोली, सासाराम को भी गिरफ्तार किया गया है।बताया जाता है कि 22 जनवरी 2026 को नूरनगंज स्थित बुद्ध मिशन स्कूल वाली गली में बच्ची के गले से लॉकेट काटकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।



