समस्तीपुर बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
मोहिउद्दीननगर प्रखंड के करीमनगर पंचायत स्थित मोगलचक में एक निजी मकान में अवैध रूप से चल रहे समानांतर अंचल कार्यालय के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम विकास पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल व अन्य पदाधिकारियों की मदद से छापेमारी कर भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज जब्त किए गए। इस दौरान एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।छापेमारी के दौरान 10 बोरी से अधिक सरकारी दस्तावेज बरामद किए गए।जिसमें शुद्धि पत्र, खतियान, दाखिल-खारिज रजिस्टर, जमाबंदी रजिस्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा मौके से 22,250 रुपये नकद, कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया है। पटोरी के एसडीएम विकास पांडेय ने बताया, “लंबे समय से इस अवैध समानांतर अंचल कार्यालय की शिकायतें मिल रही थीं। छापेमारी में बड़ी संख्या में सरकारी दस्तावेज और नकदी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है और जब्त सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।इलाके के भू-माफिया और बिचौलियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है



