प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर के सभागार में 23 हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र के सभी एएनएम का दिशा हेल्थ इंडिया चैट जीटीपी के जरिये स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ क्विज़ प्रतियोगिता ,नियमित टीकाकरण ,सर्वे रजिस्टर डियूलिस्ट के बारे में विस्तृत रूप से उन्मुखीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य संबंधी अन्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए जानकारी गयी।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो.हैदर के द्वारा मीटिंग में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित एएनएम का उक्त तिथि का वेतन अगले आदेश तक स्थगित रखने का आदेश दिया है। बैठक में बीएमसी शंकर सुमन , रणधीर सिंह , डब्ल्यूएचओ मॉनिटर सुरेन्द्र प्रसाद फार्मासिस्ट नीरज सिंह , एएनएम आशा कुमारी , रीता कुमारी , नीलम कुमारी , प्रीति कुमारी , कविता कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।



