कोचस/ रोहतास/ रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र के दिनारा थाना अन्तर्गत उसरावं स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर शुक्रवार की देर रात बारातियों से भरी पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी.इसमें डेढ़ दर्जन बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये.सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि घायलों में धनसोई(बक्सर) थाना क्षेत्र के खरवनियां गांव निवासी शिवजी राम के पुत्र गुलशन कुमार, रामलाल राम के पुत्र हर्षराज,आकाश कुमार, सुशील कुमार,राजकुमार राम, सुनील कुमार,धनजी राम,मोहन राम,शिववचन राम,कृष्ण कुमार,सोनामणि कुमार,श्यामबाबू कुमार,अनिल राम,संतोष कुमार, मोहित कुमार,नरेन्द्र राम,कमलेश राम,बाबूलाल राम शामिल हैं.मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग अपने गांव खरवनियां से उसरावं गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने आ रहे थे.इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी.



