तिलौथू/रोहतास/Etv News 24/एजाज़ अहमद
अमझोर थाना क्षेत्र के भुंदर बिगहा गांव में शुक्रवार को करंट की झटका लगने से एक 20 वर्षीय युवक अनियंत्रित होकर गेहूं की कटाई हो रहे हार्वेस्टर की चपेट में आ गया जिसके कारण गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भुंदर बिगहा गांव निवासी सुरेश महतो का 20 वर्षीय पुत्र राजू कुमार अपने गांव के ही बधार में जा रहा था जहां उसे बिजली का झटका लगा और वह अनियंत्रित होकर गेहूं की कटाई हो रहे हार्वेस्टर पर जा गिरा जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आनन फानन में वहां मौजूद ग्रामीण व परिजनों ने उसे तिलौथू पीएचसी में इलाज के लिए लाए जहां पीएचसी के डॉक्टरों ने जांचोपरांत घायल राजू कुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीण व परिजन तिलौथू पीएचसी के सामने शव को रख कर आधे घंटे तक डेहरी तिलौथू एन एच टु सी पथ को जाम कर दिया। परिजन मौके पर हार्वेस्टर मलिक को प्रशासन से बुलाने की मांग कर रहे थे। हालांकि आधे घंटे के भीतर प्रशासन ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा बूझाकर जाम हटवा दिया। परिजन घटनास्थल पर बार-बार हार्वेस्टर मलिक को बुलाने व चालक की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग कर रहे थे वहीं प्रशासन ने सारी कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।वही इस संबंध में अमझोर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला करंट से झटका लगने का प्रतीत हो रहा है लेकिन फिलहाल परिजनों के द्वारा किसी तरह का लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दी है। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि परिजनों के आवेदन का इंतजार किया जा रहा है और पूरी गहनता से इस मामले की जांच की जा रही है। घटना का पटाक्षेप पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकता है। मौके पर तिलौथू थाना अध्यक्ष शुभम कुमार , एस आई दिवाकर कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।



