करगहर रोहतास/Etv News 24
स्थानीय करगहर बाजार के विकास सिनेमा के समीप वार्ड नम्बर चार में सोमवार के देर रात 23 वर्षीय महिला की 11 हजार बिजली की तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस कर जख्मी हो गई। घटना के जानकारी देते हुए महिला के पति पत्रकार इलियास राईन ने बताया कि सोमवार की देर रात को उसकी पत्नी नगमा बेगम घर में खाना बना रही थी तभी लाइन खींच लिया। छत से उपर से जा रही 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। झुलसी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां के चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार करने बाद बाहर रेफर कर दिया।नागमा की सासु मां ने बताया कि इस हादसे की जानकारी बिजली करंट लगने व घायल होने की शिकायत बिजली विभाग से भी की गई। उन्होंने कहा कि उनके घर की छत्त के उपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटैंशन तारेें जा रही है उसमें से एक तो उनकी छत्त के साथ ही लगी हैं।जिसके चलते बार बार किसी ना कोई तार के संपर्क आ जाते हैं ।करंट अपने ओर खींच लेता है इससे पहले भी दो बार उसी तार के चपेट में घुरहू राईन की पुत्री और फिरोज राईन के पुत्र जुगनी आलम इस ग्यारह हजार करंट के चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया गए हैं ।बरसात में ज्यादातर छत की दीवारों में भी कई बार करंट महसूस होता है। उसने बताया कि कई बार बिजली विभाग से इन तारों को हटाने की मांग कर चुके हैं परन्तु अभी ना तार हटा ना कोई कार्रवाई हुई।इस बस्ती के लोगों इस को इस ओर हटाने के बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग कर रहे हैं।यह तार नहीं हटने से आये दिन हादसे के शिकार हो रहे हैं।



