सासाराम /ब्यूरो रिपोर्ट/Etv News 24
भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाने की तैयारी को लेकर पार्टी के जिला कार्यालय में जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के अध्यक्ष एवं संयोजकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने तथा संचालन मुख्यालय प्रभारी अरुण पांडेय ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह कार्यक्रम के क्षेत्रीय प्रभारी श्री सी डी शर्मा उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मंडल, प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के संयोजक अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर उसके साथ अपना फोटो खिंचवाकर सरल ऐप, फेसबुक, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसे अपलोड करेंगे। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी 6 अप्रैल को 12 बजे दिन से आयोजित होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ आए और कार्यक्रम को सफल बनाएं। वहीं उन्होंने कहा कि इस दिन को हम सभी मिलकर उत्सव के रूप में मनाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री श्रम संसाधन विभाग श्री संजय टाइगर जी भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से संतोष शर्मा, अशोक साह, सत्येंद्र दुबे, विनीत कुमार सोनी, सत्येंद्र सिंह, सत्यनारायण पासवान, विवेक सिंह, प्रमोद कुशवाहा, कमलेश कुमार सिन्हा, मृत्युंजय शुक्ला, छोटेलाल सोनी, संजय कुमार तिवारी, महेंद्र पासवान, पूनम सिंह, दीपक कुमार राय, शिवनाथ चौधरी, रजनीश वर्मा, जितेंद्र कुमार, सुजीत गोंड, मनीष शुक्ला, ऋतुराज उपाध्याय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।



