महबूब आलम पर जानलेवा हमला करने वाले कल्याणपुर थाना कांड संख्या – 307/25 के अभियुक्त मोहम्मद अशरफ की अविलंब गिरफ्तारी करे प्रशासन – शमशीर अहमद
मधुरा पुर टांरा पंचायत के मुखिया राधा देवी के द्वारा बंशावाली बनाने व अन्य मामलों में अवैध वसूली की जांच हो – पाना देवी
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर,प्रखंड के गोराई पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी शत्रुघ्न राम के निवास स्थान से बड़ी संख्या में शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कमिटी कल्याणपुर के झंडे बैनर तले कल्याणपुर के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा शिक्षकों को आर्थिक वो मानसिक शोषण, बैंक खाता में नाम ट्रांसफर व अन्य आवेदन को अग्रसारित करने पर अवैध वसूली , मधुरापुर टांरा पंचायत के मुखिया राधा देवी के द्वारा बंशावाली बनाने के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ व जितवारिया पंचायत के लक्ष्ररामपुर निवासी महबूब आलम पर जानलेवा हमला करने वाला कल्याणपुर थाना कांड संख्या 307/25 के अभियुक्त मोहम्मद अशरफ व अन्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च निकला गया जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बलहा हाट पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। तब्दील सभा की अध्यक्षता प्रखंड संयोजक शमशेर अहमद ने की जबकि सभा को शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक रामकुमार ,प्रखंड कमिटी सदस्य महबूब आलम, राम चंद्र साह, पाना देवी, आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



