करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को उच्च विद्यालय डिभियां के मैदान में छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ गया । मारपीट की घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र चोटिल हो गए ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्चविद्यालय डिभियां के मैदान में आयोजित किया गया था । जिसमें प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों के चयनित खिलाड़ियों द्वारा खेलो का प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान किसी छात्रा खिलाड़ी के समीप किसी छात्र ने अपना मोबाइल नंबर लिखकर संपर्क करने का पर्ची फेंक दिया । जिसे लेकर छात्रों का दो गुट आपस में भिड गया । जमकर हाथापाई और मारपीट हुई । इस घटना में आधा दर्जन छात्र चोटिल हो गए । तनाव इतना बढ़ा गया कि दूसरे गुट के छात्रों ने अपने बाहर के साथियों को मारपीट के लिए बुला लिया और खेल मैदान से बाहर निकलने का इंतजार करते रहे । तनाव को देखते हुए शिक्षकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले छात्र भाग खड़े हुए ।



