करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अन्तर्गत मर्दन राय पिपरा गांव में मंगलवार की सुबह में धान रोपनी को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां। गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना को लेकर मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए।जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।इस संबंध में कैमूर जिला के कटरा गांव निवासी छोटू राय ने बताया कि पिपरा निवासी स्वर्गीय राम प्रवेश राय उनका नाना थे।उनकी तीन बेटियां धनवती देवी ,रामवती देवी और सरोज देवी की शादी कैमूर जिला के कटर और बढुंपर गांव में हुई है। पैतृक भूमि पर कृषि कार्य करने के लिए पानापुर निवासी मुन्ना राय उर्फ सुनील को सौंपा गया था।उन्होंने बताया कि विगत दो दिनों पूर्व खेत की जुताई कर रोपनी के लिए मजदूरों को पैसा दे दिया । मजदूरों द्वारा बुधवार को रोपनी का कार्य करने के लिए समय दिया गया था । लेकिन इस बीच निजी भूमि दखल करने की नियत से धान की रोपनी कराने लगे।मजदूर से पूछने पर पता चला कि तय किया गया कोई मजदूर रोपनी करने नहीं गया है । तब हम लोग खेत पर पहुंच विरोध किया तो उनके द्वारा जानलेवा हमला करते हुए गोलियां चलाई गईं । भयभीत होकर हम लोग गांव की ओर भागे।जहां पहले से हमले के फिराक में बैठे सुनील राय के तीनों पुत्रों ने चारों ओर से घेर कर हमला बोल दिया । मारपीट की इस घटना में मैं और मेरा बड़ा भाई सोनू कुमार राय बुरी तरह घायल हो गए। उनके बोलेरो और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया है ।जबकि दूसरे पक्ष के मुन्ना राय और सुनील राय ने बताया कि अपनी बहन और जीजा के सहयोग के लिए मैं जवानी के दौर से यहां रह रहा हूं । तीनों बहनों की शादी करने से लेकर बहन और जीजा की सेवा मृत्यु पर्यंत करता रहा । तब तीनों बहनों ने खुश होकर उक्त भूमि से बजदावा दे दिया था । अब तीनों बहनों के पुत्र विवाद पर उतरे हैं । और उनके साथ मारपीट कर रहे हैं।अंचलाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को कागजात के साथ बुलाया गया ।थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने गोलीबारी की घटना से इनकार करते हुए बताया कि मारपीट की घटना में दो लोग जख्मी हुए हैं । इस संबंध में छोटू कुमार राय ने तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है । जिसके आलोक में कार्रवाई की जा रही है ।



