करगहर रोहतास/Etv News 24
मध्य विद्यालय उसीना में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए विद्यालय की दीवार में सुरंग बना दी और रसोईघर में रखे मध्याह्न भोजन के चावल समेत कई सामान चोरी कर फरार हो गए।घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। मंगलवार की सुबह रसोइया जब खाना बनाने के लिए रसोईघर पहुंची तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पांडेय को दी गई। विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों ने घटना की जानकारी मुखिया मिथिलेश सिंह को दी।प्रधानाध्यापक के अनुसार, चोर करीब 3 क्विंटल चावल, खाना बनाने के बर्तन, चार कुर्सियां और चार पंखे चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि पिछले दो माह के भीतर विद्यालय में चोरी की यह दूसरी घटना है।घटना को लेकर प्रधानाध्यापक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




