प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं मध्य विद्यालय कल्याणपुर चौक में बच्चे दानी के मुंह के कैंसर से बचाव हेतु एच पी भी वैक्सीन से प्रतिरक्षण किया गया, शुभारंभ जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विशाल कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. हैदर यूनिसेफ प्रखंड प्रतिनिधि शंकर सुमन डब्ल्यूएचओ के मोनिटर सुरेन्द्र प्रसाद ने सामुहिक उपस्थिति मे किया गया।डॉ .विशाल ने बताया की इस टीकाकरण के अंतर्गत 9 साल से 14 साल तक के बालिकाओं को प्रतिरक्षित किया जाना है। इस वैक्सीन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकशित होती है।जिससे संक्रमण व कैंसर का ख़तरा काफी हद तक कम हो जाता है।प्रतिरक्षित बच्चें को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के द्वारा टीकाकरण के पश्चात सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाया गया। टीकाकरण प्रीति कुमारी व रूबी कुमारी के द्वारा एवं ऑनलाइन डाटा एंट्री निरंजन कुमार चौधरी के द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश कुमार , शिक्षक अरविंद कुमार कर्ण शिक्षिका रिंकू कुमारी उपस्थित थे। आराधना कुमारी आयुषी राज दीपांजलि कुमारी सहित 72 बालिकाओं को एच पी भी टीका से प्रतिरक्षित किया गया।



