प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. हैदर एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती मीरा कुमारी यूनीसेफ बीएमसी शंकर सुमन महिला पर्यवेक्षिका अंजू कुमारी के द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 64 मिल्की रमौली में बच्चों को एल्वेंडजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र मधुरापुर टारा एवं सोमनाहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सीएचओ आयुष कुमार एवं एएनएम स्मिता राज उपस्थित थे जबकि एएनएम रीता कुमारी एवं सुन्दर कुमारी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे।वही स्वास्थ्य उपकेंद्र सोमनाहा में सीएचओ सुरभि कमल उपस्थित थे जबकि वहां उपस्थित तीन एएनएम में सभी एएनएम सुनीता कुमारी , नीलम कुमारी एवं सीता कुमारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। प्रभारी ने अनुपस्थित एएनएम से स्पस्टीकरण के साथ उचित करवाई की बात कही।



